किसानों से ठगी के आरोप में फंसे राजद विधायक के पिता

Published at :06 Mar 2016 6:36 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों से ठगी के आरोप में फंसे राजद विधायक के पिता

खगड़िया : अलौली के राजद विधायक चंदन राम के पिता अर्जुन राम पर किसानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप लगने के बाद राजनीतिक हलके में बवाल मचा हुआ है. इधर, ठगी के शिकार पीड़ित किसानों ने शपथ पत्र के साथ डीएम दरबार में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है. अलौली […]

विज्ञापन

खगड़िया : अलौली के राजद विधायक चंदन राम के पिता अर्जुन राम पर किसानों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप लगने के बाद राजनीतिक हलके में बवाल मचा हुआ है. इधर, ठगी के शिकार पीड़ित किसानों ने शपथ पत्र के साथ डीएम दरबार में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगायी है.

अलौली प्रखंड के महिला-पुरुष किसानों ने अपने शपथ पत्र में विधायक के पिता पर ऋण दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप लगाते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. पूरे मामले में ठगी के शिकार किसानों के पक्ष में राजद के एक छात्र नेता के कूदने के बाद राजनीतिक हलके में चर्चा का बाजार गरम है. इधर, पूरे मामले में डीएम ने जांच के आदेश दिये हैं. एलडीएम को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.

मिनी गन फैक्टरी का भंडाफोड़

मानसी थाना पुलिस ने मिनी गन फैक्टरी का उद्भेदन करने में सफलता हासिल की है. दूसरी कामयाबी मुफस्सिल थाना पुलिस को हाथ लगी. इसमें पांच पिस्टल व 10 मैगजीन के साथ आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी मथार दियारा निवासी ललन यादव को दबोच लिया गया. शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता में एसपी अनिल कुमार सिंह ने पूरे ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने का एलान करते हुए कहा कि आगे भी पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन