खगड़िया का प्यार हमेशा रहेगा याद

खगड़िया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर का स्थानांतरण पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में हो गया. जिला जज के स्थानांतरण के बाद गुरुवार को जिला विधिक संघ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया. संघ के सभागार में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद महतो ने किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन संघ […]
खगड़िया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्रशेखर का स्थानांतरण पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में हो गया. जिला जज के स्थानांतरण के बाद गुरुवार को जिला विधिक संघ द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया. संघ के सभागार में आयोजित विदाई समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गजेंद्र प्रसाद महतो ने किया. जबकि कार्यक्रम का संचालन संघ के महासचिव शिवजी महतो द्वारा की गयी. संघ अध्यक्ष द्वारा उनके सफल व कुशल कार्यकाल की प्रशंसा की गयी. मालूम हो कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश खगडि़या के 18 वें जिला जज थे. उन्होंने जनवरी 2016 को खगड़िया में पद भार संभाला. पदभार संभालते ही खगडि़या व्यवहार न्यायालय का स्वरूप ही बदल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




