हत्या कर लाश गायब करने की प्राथमिकी

महेशखूंट : थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी भोला सिंह पर पत्नी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मंगलवार को मृत ब्यूटी के भाई भागलपुर जिले के कोलाखुर्द जगदीशपुर गांव निवासी जयजय राम सिंह ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी. थानाध्यक्ष मनीष […]
महेशखूंट : थाना क्षेत्र के पतला गांव निवासी भोला सिंह पर पत्नी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. मंगलवार को मृत ब्यूटी के भाई भागलपुर जिले के कोलाखुर्द जगदीशपुर गांव निवासी जयजय राम सिंह ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी.
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि जय जय राम के आवेदन पर पतला गांव निवासी मृतका के पति भोला सिंह, ससुर रामाकांत सिंह, सास, भैंसुर मृत्युंजय सिंह तथा उनकी पत्नी रेखा देवी के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि भाई द्वारा दहेज नहीं दिये जाने के कारण हत्या की बात कही गयी है. आवेदन में लाश को गायब कर देने की बात कही है. मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




