डीसीएलआर के विरुद्ध एसडीओ करेंगे जांच

Published at :15 Jan 2016 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
डीसीएलआर के विरुद्ध एसडीओ करेंगे जांच

डीसीएलआर के विरुद्ध एसडीओ करेंगे जांच एडीएम ने जांच के लिए एसडीओ को लिखा पत्र खगड#fया. गोगरी डीसीएलआर पर लगे आरोपों की जांच गोगरी अनुमंडल के एसडीओ करेंगे. जिला स्तर से एसडीओ को जांच के निर्देश दिये गये हैं. विभागीय सूत्र के मुताबिक डीएम के आदेश पर एडीएम मुनिलाल जमादार ने गोगरी एसडीओ को पत्र […]

विज्ञापन

डीसीएलआर के विरुद्ध एसडीओ करेंगे जांच एडीएम ने जांच के लिए एसडीओ को लिखा पत्र खगड#fया. गोगरी डीसीएलआर पर लगे आरोपों की जांच गोगरी अनुमंडल के एसडीओ करेंगे. जिला स्तर से एसडीओ को जांच के निर्देश दिये गये हैं. विभागीय सूत्र के मुताबिक डीएम के आदेश पर एडीएम मुनिलाल जमादार ने गोगरी एसडीओ को पत्र लिख कर गोगरी डीसीएलआर के विरुद्ध लगे आरोपों की जांच कर जिला स्तर पर जांच रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है. गोगरी डीसीएलआर के विरुद्ध राज्य स्तर से जांच के आदेश दिये गये हैं. गोगरी के ही अधिवक्ता जितेंद्र नाथ मिश्र ने डीसीएलआर के विरुद्ध राज्य स्तर पर शिकायत की थी. इन्होंने डीसीएलआर के विरुद्ध भूमि विवाद निराकरण अधिनियम 2009 के तहत नियम विपरीत / पक्षपात आदेश पारित करने का आरोप लगाया था. इसके बाद विभाग ने डीएम को इस मामले की जांच कर अपने मंतव्य के साथ राज्य स्तर पर रिपोर्ट भेजने को कहा था. इसी निर्देश के बाद जिला स्तर पर डीसीएलआर के विरुद्ध जांच के निर्देश दिये गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन