पांच माह से एमडीएम बंद, विभाग उदासीन

Published at :15 Jan 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
पांच माह से एमडीएम बंद, विभाग उदासीन

पांच माह से एमडीएम बंद, विभाग उदासीन किसनपुर. प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय क्योटापट्टी में बीते पांच माह से मध्याह्न भोजन बंद पड़ा है. इस कारण अभिभावकों में आक्रोश देखा जा रहा है. साथ ही सभी नामांकित बच्चे सरकारी द्वारा मिलने वाले एमडीएम के लाभ से वंचित हैं. मामले पर विद्यालय के प्रधान बिंदेश्वरी पासवान […]

विज्ञापन

पांच माह से एमडीएम बंद, विभाग उदासीन किसनपुर. प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय क्योटापट्टी में बीते पांच माह से मध्याह्न भोजन बंद पड़ा है. इस कारण अभिभावकों में आक्रोश देखा जा रहा है. साथ ही सभी नामांकित बच्चे सरकारी द्वारा मिलने वाले एमडीएम के लाभ से वंचित हैं. मामले पर विद्यालय के प्रधान बिंदेश्वरी पासवान ने बताया कि विद्यालय में एमडीएम बंद रहने की जानकारी उन्होंने विभागीय पदाधिकारी को मौखिक व लिखित रूप से किया है. मामले के बाबत एमडीएम प्रखंड पदाधिकारी विनोद राम ने बताया कि एमआईसी की गड़बड़ी के कारण उक्त विद्यालय को एमडीएम के मद से चावल की उपलब्धता नहीं करायी जा सकी है. बताया कि वे वरीय पदाधिकारी को मामले से अवगत करा चुके हैं. साथ उन्होंने यह भी बताया कि एमआइसी की सुधार कराये जाने के साथ ही विद्यालय को चावल का आवंटन कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन