सैकड़ों केंद्रों को अब अपने भवन का इंतजार

Published at :14 Dec 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
सैकड़ों केंद्रों को अब अपने भवन का इंतजार

सैकड़ों केंद्रों को अब अपने भवन का इंतजार प्रतिनिधि, खगड़ियाहाल के कुछ वर्षों में जिले में सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए जमीन मुहैया करायी गयी है. विभागीय आंकड़े के अनुसार 155 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना भवन भी बन गया है. वर्तमान समय में ये केंद्र इसी भवन में संचालित हो रहा है […]

विज्ञापन

सैकड़ों केंद्रों को अब अपने भवन का इंतजार प्रतिनिधि, खगड़ियाहाल के कुछ वर्षों में जिले में सैकड़ों आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण के लिए जमीन मुहैया करायी गयी है. विभागीय आंकड़े के अनुसार 155 आंगनबाड़ी केंद्रों को अपना भवन भी बन गया है. वर्तमान समय में ये केंद्र इसी भवन में संचालित हो रहा है तथा 386 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण जारी है. 222 केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध है. यानी 718 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए जमीन उपलब्ध है. जिसमें अधिकांश के लिए भवन निर्माण कार्य भी जारी है. वहीं अब भी लगभग आधे आंगनबाड़ी केंद्रों को अपनी जमीन नहीं मिल पायी है. जिस कारण इसमें से अधिकांश केंद्र निजी भवन में चल रहे हैं. हालांकि विभागीय स्तर पर जमीन से वंचित केंद्रों के लिए जमीन की खोज जारी है. सभी सीओ को आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण के लिए जमीन की खोज कर जिला स्तर पर प्रस्ताव भेजने को कहा गया है. जानकारी के मुताबिक खगड़िया प्रखंड में सर्वाधिक 178 आंगनबाड़ी केंद्र को अपना जमीन नहीं है. जबकि गोगरी प्रखंड में ऐसे केंद्रों की संख्या 147 , बेलदौर प्रखंड में 97, चौथम प्रखंड में 92, अलौली प्रखंड में 86, परबत्ता प्रखंड में 74 तथा मानसी प्रखंड में 44 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन