शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा

खगड़िया : बीते एक सप्ताह से मौसम में आये बदलाव के साथ ही ठंड व कोहरे ने दस्तक दी है. एकाएक ठंड पड़ने की वजह से अब लोगों के दिनचर्या में भी बदलाव स्पष्ट रूप से दिखने लगा है. वैसे तो शाम चार बजे के बाद से ही अंधेरा छाने लगता है. साथ ही सड़कों […]
खगड़िया : बीते एक सप्ताह से मौसम में आये बदलाव के साथ ही ठंड व कोहरे ने दस्तक दी है. एकाएक ठंड पड़ने की वजह से अब लोगों के दिनचर्या में भी बदलाव स्पष्ट रूप से दिखने लगा है. वैसे तो शाम चार बजे के बाद से ही अंधेरा छाने लगता है. साथ ही सड़कों पर कोहरे की चादर पटी रहती है. जिस कारण वाहन चालकों को परिचालन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि सात बजे शाम के बाद जिला मुख्यालय की सड़कें वीरान हो जाती है.
ठंड का असर अब आम जन जीवन पर भी पड़ने लगा है. सबसे अधिक मुश्किलों का सामना छोटे – छोटे स्कूली बच्चों को करना पड़ता है जिन्हें सुबह जल्दी तैयार होकर स्कूल जाने की बाध्यता होती है. मुख्यालय के कई निजी विद्यालय के संचालक अभी भी सुबह सात बजे से ही वर्ग संचालन कर रहे हैं. ठंड को देखते हुए बाजार स्थित ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिन भर लगी रहती है. लोग अपने जरुरत के मुताबिक ऊनी वस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं ठंड के शुरुआती दौर में ही काफी संख्या में लोग बीमार भी पड़ रहे हैं. इसे ध्यान में रख कर इस मौसम में आम लोगों को कुछ एहतियात बरतने की भी आवश्यकता है. खास कर रहन – सहन और खान पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




