सामाजिक अंकेक्षण में बरतें पारदर्शिता : डीएम

सामाजिक अंकेक्षण में बरतें पारदर्शिता : डीएमखगड़िया. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर 19 दिसंबर को होने वाले सामाजिक अंकेक्षण में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश शनिवार को जिलाधिकारी साकेत कुमार ने दिया है. डीएम ने इस कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा है. इसके लिए संबंधित अधिकारी एवं […]
सामाजिक अंकेक्षण में बरतें पारदर्शिता : डीएमखगड़िया. जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र पर 19 दिसंबर को होने वाले सामाजिक अंकेक्षण में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश शनिवार को जिलाधिकारी साकेत कुमार ने दिया है. डीएम ने इस कार्यक्रम को सफल संचालन के लिए रोड मैप तैयार करने को कहा है. इसके लिए संबंधित अधिकारी एवं कर्मी को कार्यक्रम में गुणवत्ता बनाये रखने के लिए सहयोग करने का निर्देश दिया है. सामाजिक अंकेक्षण के दौरान पूरक पोषाहार, टीएचआर दवाओं की आपूर्ति , टीकाकरण , पोषण की स्थिति , कुपोषित एवं अकुपोषित बच्चों की संख्या तथा वजन की समीक्षा करने का निर्देश दिया है. डीएम ने समीक्षा के दौरान जिले के कुल आंगनबाड़ी केंद्र के विरुद्ध 60 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्र को अपना भवन किस कारण नहीं है. इसका प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है. डीएम ने सभी केंद्रों के लिए अनुश्रवण समिति का गठन शीघ्र करने की बात कही. डीएम ने आधार पंजीकरण, जनशिकायत , महालेखागार अंकेक्षण ,डीसी बील का सामांजन , सेविका -सहायिका चयन, बच्चों के बीच अंडा वितरण आदि की समीक्षा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




