पकड़े गये मनचले को भेजा गया जेल

Published at :08 Dec 2015 10:08 PM (IST)
विज्ञापन
पकड़े गये मनचले को भेजा गया जेल

बेलदौर : प्रखंड मुख्यालय के गोशाला रोड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर से ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दो अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने लोकनाथ शर्मा के लिखित शिकायत पर दोनों पकड़े गए अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी के […]

विज्ञापन

बेलदौर : प्रखंड मुख्यालय के गोशाला रोड स्थित आंगनवाड़ी केंद्र परिसर से ग्रामीणों के द्वारा पकड़े गए दो अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस संबंध में पुलिस ने लोकनाथ शर्मा के लिखित शिकायत पर दोनों पकड़े गए अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की है.

जानकारी के मुताबिक सोमवार के देर संध्या में दबोचे गए अपराधियों ने सूचक के पुत्र के मोबाईल पर कॉल कर उसे धमकाया एवं उसे मिलने के लिए बुलाया था. अपराधियों के द्वारा दिए गए लोकेशन की ओर लोकनाथ शर्मा अपने तीन सहयोगियों के साथ चला एवं जैसे ही कॉल करने वाले अपराधी मिले वैसे ही तीनों ने उसकी पहचान कर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया.

इस क्रम में सकरोहर पंचायत के कुरहाबास निवासी विक्रम कुमार के कमर से एक देशी लोडेट कट्टा की बरामदगी कर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत के मुखिया को दी. मुखिया ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया.

पुलिस ने दोनों अपराधियों को अपने कब्जे में लिया. पकड़े गए अपराधियों ने पूछताछ के क्रम में कई जानकारी पुलिस को मिली. अपराधियों की पहचान दिघौन गांव के मो. मोहित कुरहा बासा के विक्रम कुमार के रुप में की गई है. पकड़े गए अपराधियों ने अपने कुछ सहयोगियों के नाम भी पुलिस को बताया. जिसमें बेलदौर के रंधीर कुमार, दिघौन के मो. फैजान एवं रजिक आलम का नाम शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन