चैधाबन्नी हॉल्ट पर शौचालय तक नहीं

Published at :06 Dec 2015 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
चैधाबन्नी हॉल्ट पर शौचालय तक नहीं

चैधाबन्नी हॉल्ट पर शौचालय तक नहीं फोटो है 5 मेंकैप्सन- चैधाबन्नी हॉल्ट का दृश्यप्रतिनिधि, महेशखूंटबरौनी कटिहार रेलखंड के चैधाबन्नी हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. इस हॉल्ट पर प्रत्येक दिन सिर्फ सवारी गाड़ी का ठहराव होता है. बिजली की व्यवस्था नहीं रहने के कारण शाम होते ही हॉल्ट अंधेरे में डूब जाता है. […]

विज्ञापन

चैधाबन्नी हॉल्ट पर शौचालय तक नहीं फोटो है 5 मेंकैप्सन- चैधाबन्नी हॉल्ट का दृश्यप्रतिनिधि, महेशखूंटबरौनी कटिहार रेलखंड के चैधाबन्नी हॉल्ट पर यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है. इस हॉल्ट पर प्रत्येक दिन सिर्फ सवारी गाड़ी का ठहराव होता है. बिजली की व्यवस्था नहीं रहने के कारण शाम होते ही हॉल्ट अंधेरे में डूब जाता है. शाम के बाद रेल यात्री गंतव्य तक जाना उचित नहीं समझते. हॉल्ट पर एक चापाकल है, जो अक्सर खराब रहता है. शौचालय के अभाव में यात्री को इधर उधर खुले में शौच करने की मजबूरी बनी रहती है. रेल यात्री जितेंद्र कुमार,मुशहरू साह, व्रजेश ठाकुर आदि ने बताया कि यह हॉल्ट विभागीय अधिकारी के उदासीनता कई सुविधाओं से वंचित है. साथ ही रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात्रि में यात्रा करना सुरक्षित नहीं होता है. यात्रियों ने बताया कि यात्री शेड नही रहने से जमीन व फर्श पर बैठ कर घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन