शालीग्रामी ने खगड़िया को 1-0 से हराया

Published at :06 Dec 2015 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
शालीग्रामी ने खगड़िया को 1-0 से हराया

शालीग्रामी ने खगड़िया को 1-0 से हरायामानसी.प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत के खेल मैदान में चल रहे जिला फुटबाॅल लीग मैच में शनिवार को स्टूडेंट्स क्लब शालीग्रामी बनाम कोशी क्लब खगड़िया के बीच खेला गया. शालीग्रामी ने कोसी कल्ब खगड़िया को 1-0 से पराजित कर दिया. मैच के पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्य […]

विज्ञापन

शालीग्रामी ने खगड़िया को 1-0 से हरायामानसी.प्रखंड के पूर्वी ठाठा पंचायत के खेल मैदान में चल रहे जिला फुटबाॅल लीग मैच में शनिवार को स्टूडेंट्स क्लब शालीग्रामी बनाम कोशी क्लब खगड़िया के बीच खेला गया. शालीग्रामी ने कोसी कल्ब खगड़िया को 1-0 से पराजित कर दिया. मैच के पूर्व दोनों टीम के खिलाड़ियों से मुख्य अतिथि सनराइज एकेडमी के प्राचार्य चन्द्रशेखर कुमार ने परिचय प्राप्त किया. मैच के पहले हाफ में रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए 23 वें मिनट में शालीग्रामी टीम के मिथुन कुमार ने शानदार गोल मारकर टीम को एक शून्य सेे बढ़त दिलायी. मध्यांतर के बाद दोनों तरफ से कोई भी खिलाड़ी गोल नहीं कर सका. मैच एक शून्य पर समाप्त हुआ. निर्णायक राहुल कुमार, सहायक निर्णायक आनंद कुमार व राजीव राज थे. उद्घोषक ललित कुमार झा थे. मौके पर जिला फुटबॉल संघ के महामंत्री दिग्विजय पाल, लीग प्रभारी शंकर कुमार सिंह एवं विन्दु प्रसाद यादव, डॉ गौड़ीशंकर राजहंस, देवनारायण यादव, रामविनय साह, जितेंद्र यादव, राजकिशोर प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन