सांसद ने दिया सहयोग का आश्वासन

सांसद ने दिया सहयोग का आश्वासन खगड़िया. स्थानीय मारवाड़ी युवा मंच भवन लोहा पट्टी में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया. गोष्ठी में सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने भाग लिया. मंच के सदस्यों ने सांसद को बुके देकर सम्मानित किया. वहीं मंच के शाखा सचिव उज्जवल तुल्सयान ने मंच के सेवा […]
सांसद ने दिया सहयोग का आश्वासन खगड़िया. स्थानीय मारवाड़ी युवा मंच भवन लोहा पट्टी में एक दिवसीय गोष्ठी का आयोजन शनिवार को किया गया. गोष्ठी में सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने भाग लिया. मंच के सदस्यों ने सांसद को बुके देकर सम्मानित किया. वहीं मंच के शाखा सचिव उज्जवल तुल्सयान ने मंच के सेवा कार्यों से सांसद को अवगत कराया. मंच के अध्यक्ष दीपक बजाज, सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोद केडिया, संगीता बाजोरिया, सत्य नारायण अग्रवाल, नारायण बजाज, संदीप केडिया ने नगर की समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. सांसद ने मंच के सदस्यों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया . साथ ही सोनपुर मंडल रेल उपभोक्ता परामर्श दात्री सदस्य सांसद प्रतिनिधि के रूप में अध्यक्ष व सचिव को मनोनीत करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम संयोजक सुजीत बजाज ने सांसद को धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में मंच के उपाध्यक्ष श्रवण चमरिया, अनिल तुलस्यान, संजीव तुलस्यान, संजय पालड़ीवाल, रोहित कुमार, सुनील केडिया, विष्णु बजाज, अरूण बाजेसरिया, रंजीता केडिया, मधुकर खंडेलिया, ललित खेडिया सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




