मानसी ने सैदपुर को 21 रनों से हराया

मानसी ने सैदपुर को 21 रनों से हराया मानसी. स्थानीय रेलवे मैदान में चल रहे चैलेंजर्स क्रिकेट ट्राॅफी टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में एमसीसी मानसी ने रोमांचक मैच में एसएससीसी सैदपुर को 21 रनों से पराजित किया. इससे पूर्व टॉस हार कर एमसीसी मानसी ने निर्धारित 16 ओवरों में सोनू के 46 व राजू […]
मानसी ने सैदपुर को 21 रनों से हराया मानसी. स्थानीय रेलवे मैदान में चल रहे चैलेंजर्स क्रिकेट ट्राॅफी टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में एमसीसी मानसी ने रोमांचक मैच में एसएससीसी सैदपुर को 21 रनों से पराजित किया. इससे पूर्व टॉस हार कर एमसीसी मानसी ने निर्धारित 16 ओवरों में सोनू के 46 व राजू के 33 रनों की मदद से 142 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी सैदपुर ने कन्हैया के विस्फोटक 43 रनों की मदद से 121 रन ही बना सकी. मानसी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सोनू व मनीष ने क्रमश: 4 व 3 विकेट लिया. सोनू के ऑल राउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया. मैच में अंपायर राकेश कुमार व रवि कुमार थे. जबकि स्कोरर अमन व संजीव थे. मौके पर रंजीत, संजीव, छोटू, रणवीर, अभिमन्यु सहित दर्जनों खेलप्रेमी मौजूद थे. आयोजन कमेटी के श्रवण कुमार ने बताया कि सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची हैं. पहले सेमीफाइनल में माड़र और गोगरी व दूसरा सेमीफाइनल मानसी और धर्मचक के बीच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




