माड़र ने शिरनियां को हराया

Published at :02 Dec 2015 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
माड़र ने शिरनियां को हराया

माड़र ने शिरनियां को हराया मानसी. स्थानीय रेलवे मैदान में चल रहे चैलेंजर्स क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट के तीसरे मैच में जेसीसी माड़र ने एमसीसी शिरनियां को 14 रनों से हराया. माड़र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओभर में आठ विकेट खोकर मो़ नाजमी के दस वॉल में तीस रनों के बेहतरीन […]

विज्ञापन

माड़र ने शिरनियां को हराया मानसी. स्थानीय रेलवे मैदान में चल रहे चैलेंजर्स क्रिकेट ट्रॉफी टूर्नामेंट के तीसरे मैच में जेसीसी माड़र ने एमसीसी शिरनियां को 14 रनों से हराया. माड़र ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओभर में आठ विकेट खोकर मो़ नाजमी के दस वॉल में तीस रनों के बेहतरीन खेल के बदौलत 162 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी एमसीसी शिरनियां के खिलाड़ियों ने रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए अंतिम ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 148 रन ही बना सका. माड़र टीम के इरफान ने शिरनियां के महत्वपूर्ण चार विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच माड़र टीम के कैप्टन मो नजमी को दिया गया. मैच का उद्घाटन दीपक कुमार विद्यार्थी ने किया. अंपायर रवि एवं श्रवण थे. मौके पर आयोजन कमेटी के रणवीर कुमार, मंजीत कुमार, छोटु कुमार सहित दर्जनों खेलप्रेमी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन