सड़क नर्मिाण के विरोध को लेकर तनाव

Published at :02 Dec 2015 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क नर्मिाण के विरोध को लेकर तनाव

सड़क निर्माण के विरोध को लेकर तनाव फोटो है 3 मेंकैप्सन- मामले की जांच करते सीओ निशांत कुमार. प्रतिनिधि, चौथमथाना क्षेत्र के नवादा गांव में सड़क निर्माण को लेकर बुधवार को दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गयी. दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना पर अंचलाधिकारी निशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके […]

विज्ञापन

सड़क निर्माण के विरोध को लेकर तनाव फोटो है 3 मेंकैप्सन- मामले की जांच करते सीओ निशांत कुमार. प्रतिनिधि, चौथमथाना क्षेत्र के नवादा गांव में सड़क निर्माण को लेकर बुधवार को दो पक्षों में तनाव की स्थिति बन गयी. दो पक्षों के बीच तनाव की सूचना पर अंचलाधिकारी निशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को सुलझाया. उल्लेखनीय है कि चौथम मुख्य मार्ग से नवादा घाट तक तीन करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क में नवादा गांव के अजय यादव ने अपने घर के पास सड़क निर्माण पर रोक लगा दी. इसका विरोध ग्रामीणों ने किया. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बन गयी. तनाव की सूचना पर पहुंचे सीओ ने जमीन का जायजा लिया. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण का विरोध करने वाले व्यक्ति का घर गैर मजरूआ आम जमीन में बना है. बावजूद अपने घर के पास सड़क निर्माण का विरोध कर रहे हैं. अंचलाधिकारी ने गुरुवार को जमीन मापी का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन