गैस उपभोक्ताओं में नाराजगी

Published at :29 Nov 2015 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
गैस उपभोक्ताओं में नाराजगी

गैस उपभोक्ताओं में नाराजगी बेलदौर. उपभोक्ताओं को गैस वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से उपभोक्ता में नाराजगी व्याप्त है. उपभोक्ताओं को बीते एक पखवारे से गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है. उल्लेखनीय है कि विगत 11 नवंबर को गैस की कालाबाजारी के आरोप में प्रशासन ने गैस एजेंसी के प्रोपराइटर पर प्राथमिकी […]

विज्ञापन

गैस उपभोक्ताओं में नाराजगी बेलदौर. उपभोक्ताओं को गैस वितरण की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से उपभोक्ता में नाराजगी व्याप्त है. उपभोक्ताओं को बीते एक पखवारे से गैस की आपूर्ति नहीं हो पाई है. उल्लेखनीय है कि विगत 11 नवंबर को गैस की कालाबाजारी के आरोप में प्रशासन ने गैस एजेंसी के प्रोपराइटर पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इसके बाद गैस एजेंसी से उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति संभव नहीं हो पायी है. उपभोक्ताओं के मुताबिक गैस के अभाव में जलावन पर लोगों को खाना पकाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है, जो कि गैस से ज्यादा महंगा साबित हो रहा है. उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन से गैस वितरण की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन