वीर सिंह की मां भगवती के प्रति आस्था की चहुंओर चर्चा

वीर सिंह की मां भगवती के प्रति आस्था की चहुंओर चर्चा फोटो 27 मेंकैप्सन – जल भर कर मंदिर जाते श्रद्धालु45 किमी पैदल चल कर रोज पहुंच रहे मां कात्यायनी स्थान, कर रहा आराधना 22 वर्षीय वीर सिंह सिर्फ जल के सहारे मुंगेर घाट से उठाता है जल नवरात्र की पहली पूजा से अन्न का […]
वीर सिंह की मां भगवती के प्रति आस्था की चहुंओर चर्चा फोटो 27 मेंकैप्सन – जल भर कर मंदिर जाते श्रद्धालु45 किमी पैदल चल कर रोज पहुंच रहे मां कात्यायनी स्थान, कर रहा आराधना 22 वर्षीय वीर सिंह सिर्फ जल के सहारे मुंगेर घाट से उठाता है जल नवरात्र की पहली पूजा से अन्न का त्याग कर चुका है बंगलिया का वीर सिंह प्रतिनिधि, खगड़िया इसे कहते हैं आस्था व भक्ति. बंगलिया निवासी साहेब सिंह का 22 वर्षीय पुत्र वीर सिंह की मां भगवती के प्रति आस्था देख लोग आश्चर्यचकित हैं. नवरात्रा की पहली पूजा से ही वीर सिंह अन्न त्याग चुका है. वह सिर्फ जल के सहारे मां की भक्ति में लीन हैं. वीर सिंह रोज मुंगेर घाट से जल भर कर धमारा घाट रेलवे स्टेशन के समीप स्थित मां कात्यायनी स्थान पहुंचता है. जहां व पूरी भक्ति भाव के साथ मां की पूजा अर्चना करता है. शुरू में तो परिवार वाले उसकी भक्ति को हल्के में लिया. लेकिन समय बीतने के बाद सिर्फ जल के सहारे 45 किलोमीटर पैदल चल कर मां कात्यायनी मंदिर पहुंच कर आराधना पर परिवार वाले चिंतित हो गये. काफी समझाने बुझाने के बाद भी मां की भक्ति में लीन वीर सिंह टस से मस नहीं हुआ. बार-बार समझाने के बाद वीर सिंह सिर्फ इतना ही कहा कि माता रानी ही मेरी रक्षा करेगी. अब तो पूरे दस दिनों तक मां को जल अर्पण करने का संकल्प पूरा करके रहेंगे. उधर, वीर सिंह की माता रानी के प्रति यह आस्था इलाके में चर्चा का विषय बन चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










