बेगूसराय ने खगड़िया को छह रनों से हराया

Published at :17 Oct 2015 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय ने खगड़िया को छह रनों से हराया

बेगूसराय ने खगड़िया को छह रनों से हराया फोटो 8 मेंकैप्सन: खेलते खिलाड़ीप्रतिनिधि, खगड़ियाकोसी कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को खगड़िया बनाम बेगूसराय के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया. इसमें बेगूसराय ने खगड़िया की टीम को छह रनों से हरा दिया. टॉस जीत कर बेगूसराय की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. […]

विज्ञापन

बेगूसराय ने खगड़िया को छह रनों से हराया फोटो 8 मेंकैप्सन: खेलते खिलाड़ीप्रतिनिधि, खगड़ियाकोसी कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को खगड़िया बनाम बेगूसराय के बीच फाइनल क्रिकेट मैच खेला गया. इसमें बेगूसराय ने खगड़िया की टीम को छह रनों से हरा दिया. टॉस जीत कर बेगूसराय की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों के मैच में सभी विकेट गवां कर 128 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी खगड़िया की टीम कड़े मुकाबले में 24 ओवर में सभी विकेट गवां कर 122 रनों पर ही सिमट गयी. निर्णायक दुष्यंत व रजनीश थे. स्कोरर अक्षय कुमार थे. जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद ने बताया कि बिहार क्रिकेट संघ का नये सिरे से गठन होने के बाद खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के कई रास्ते खुल चुके हैं. अंडर 16, 19, 22 वर्ष के जिला स्तरीय मैच अगले महीने में होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन