दुर्गा पूजा व मुहर्रम को ले दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

दुर्गा पूजा व मुहर्रम को ले दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त खगड़िया. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए लिये प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. वहीं डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सौ से अधिक जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. इसके […]
दुर्गा पूजा व मुहर्रम को ले दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त खगड़िया. दुर्गा पूजा व मुहर्रम के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए लिये प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किये हैं. वहीं डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सौ से अधिक जगहों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की है. इसके अलावे विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिये वरीय पदाधिकारी को भी विशेष जिम्मेवारी सौंपी गई है. जिले में शांतिपूर्ण माहौल में यह पर्व मनाया जाय इसके लिये 111 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इन दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ साथ सभी थानाध्यक्ष व सीओ को भी नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं. दोनों अनुमंडल में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है. दुर्गा पूजा को लेकर प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी को अपने-अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर 20 अक्टूबर से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक जमे रहने का आदेश दिया गया है. सभी दंडाधिकारी को प्रत्येक दिन अनुमंडल स्तर पर खैरियत प्रतिवेदन भेजने को भी कहा गया है. वहीं मुहर्रम को लेकर जिले के अलग-अलग 116 जगहों पर अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. दंडाधिकारी को 26 से 26 अक्टूबर तक जमे रहने का निर्देश दिया गया है. दोनों पर्व के दौरान शराब की दुकान बंद रखने का भी आदेश जारी किया गया है. जिले के कई संवेदनशील व अतिसंवेदनशील जगहों को भी चिह्नित किया गया है. ऐसे जगहों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया गया है. दोनों एसडीएम को अपने अपने अनुमंडल का वरीय प्रभारी बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










