नियोजित शिक्षकों का अनशन समाप्त

खगड़िया : पांच सूत्री मांगों के समर्थन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष नियोजित शिक्षकों का जारी अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रज किशोर सिंह व डीपीओ स्थापना सुरेश प्रसाद साहू के द्वारा मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हो गया. इस संबंध में नियोजित शिक्षक संघ […]
खगड़िया : पांच सूत्री मांगों के समर्थन जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष नियोजित शिक्षकों का जारी अनशन शुक्रवार को समाप्त हो गया. जिला शिक्षा पदाधिकारी ब्रज किशोर सिंह व डीपीओ स्थापना सुरेश प्रसाद साहू के द्वारा मांगों पर विचार करने के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हो गया.
इस संबंध में नियोजित शिक्षक संघ के जिला सचिव मनीष कुमार ने बताया कि दो दिनों अंदर शिक्षकों के वेतन भुगतान करने, सेवा पुस्तिका व वेतन संधारण में अवैध उगाही रोकने के लिये संघ से जुड़े शिक्षकों का प्रतिनियोजित करने का आश्वासन डीपीओ द्वारा दिया गया. जबकि वेतन भुगतान से जुड़े कागजात भी दिखाये गये. वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा संवर्द्धन प्रमाण पत्र दिये जाने का आश्वासन दिया गया है.
साथ ही बीआरपी व सीआपी के रिक्त पदों पर बहाली की भी बात कही गयी है. जिसके बाद डीपीओ सुरेश प्रसाद साहू ने अनशनकारियों को जूस पिला कर अनशन समाप्त कराया. इस मौके पर नियोजित शिक्षक संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह, अनुज कुमार, प्रवीण कुमार, रविशंकर कुमार, अनिल पोद्दार, प्रभात कर्ण, रेणु कुमारी, प्रवेंद्र कुमार, सुबोध कुमार, अमृता कुमारी, अभय कुमार आदि मौजूद रहे. उधर,
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि उन्होंने नियोजित शिक्षकों को कोई आश्वासन नहीं दिया है. जबकि डीपीओ स्थापना सुरेश प्रसाद साहू ने कहा कि जुलाई तक का वेतन पहले ही दिया जा चुका है. अनशन की सूचना बाद सितंबर तक का वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. जल्द ही वेतन भुगतान कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










