पूर्वी केबिन ढाला बंद रहने से बढ़ी परेशानी

Published at :17 Oct 2015 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्वी केबिन ढाला बंद रहने से बढ़ी परेशानी

खगड़िया : कई माह से पूरब केबिन ढाला के बंद होने से शहरवासियों की मुसीबतें बढ़ गयी है. शहर के इलाके के लोगों को अस्पताल, समाहरणालय, दूर संचार, कोशी कॉलेज, अनुमंडल, परमानंदपुर या फिर बखरी बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए रेलवे फाटक पार कर रैक प्वाइंट के रास्ते सन्हौली होकर आवागमन […]

विज्ञापन

खगड़िया : कई माह से पूरब केबिन ढाला के बंद होने से शहरवासियों की मुसीबतें बढ़ गयी है. शहर के इलाके के लोगों को अस्पताल, समाहरणालय, दूर संचार, कोशी कॉलेज, अनुमंडल, परमानंदपुर या फिर बखरी बस स्टैंड सहित अन्य जगहों पर जाने के लिए रेलवे फाटक पार कर रैक प्वाइंट के रास्ते सन्हौली होकर आवागमन के लिये मजबूर हैं. उल्लेखनीय है कि शहर के दक्षिणी इलाके में वर्षों से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है.

स्थानीय लोगों को इस पार से उस पार जाने के लिये लंबा सफर तय करना पड़ रहा है. वहीं शुक्रवार को समाहरणालय के सामने रेल पटरी पार करते दर्जनों दो पहिया वाहनों को देखा गया, जबकि दूर संचार के सामने वाली गली के रास्ते से होकर भी दर्जनों दो पहिया वाहन रेल पटरी पार कर रहे हैं. वहीं जान जोखिम में डाल कर ऐसे वाहन चालक आर पार कर रहे हैं जिससे रेल प्रशासन बेखबर है.
कहते हैं लोग : स्थानीय समाजसेवी पप्पू वर्मा, हीरा यादव, शैलेश कुमार ने बताया कि रेल ओवरब्रिज का निर्माण कब तक पूरा होगा इसका कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन