कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विमर्श

बेलदौर. प्रखंड जदयू की बैठक बुधवार को मिडिल स्कूल उसराहा में हुई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि अगर बेलदौर के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिली है, तो उसके पीछे बनवाया गया 36 किलोमीटर बांध है. इसकी वजह से पिछले सात वर्षों से प्रखंड के किसानों को […]
बेलदौर. प्रखंड जदयू की बैठक बुधवार को मिडिल स्कूल उसराहा में हुई. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने कहा कि अगर बेलदौर के लोगों को बाढ़ से मुक्ति मिली है, तो उसके पीछे बनवाया गया 36 किलोमीटर बांध है. इसकी वजह से पिछले सात वर्षों से प्रखंड के किसानों को बाढ़ से फसलों की तबाही नहीं हुई है. किसान जहां पहले बार-बार बाढ़ आने से कंगाली के कगार पर पहुंच गये थे, अब इसमें सुधार हुआ है. बैठक में गुरुवार को उसराहा मिडिल स्कूल में होने वाले विधान सभा स्तरीय पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर बल देते हुए कहा कि इस सम्मेलन में अब जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी के बदले परबत्ता के जदयू विधायक आरएन सिंह पार्टी के वरीय पे्रक्षक के रूप में भाग लेंगे. बैठक को प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, मो गाजी, तारणी प्रसाद सिंह, विद्यानंद भगत, नारायण सिंह आदि ने भी संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










