बनने के साथ ही टूटने लगी सड़क

Published at :21 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
बनने के साथ ही टूटने लगी सड़क

पहली बारिश में खुली निर्माण की पोल फोटो है 15 मेंकैप्सन- टूटा हुआ सड़क का दृश्य प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के कुल्हरिया पंचायत अंतर्गत सलारपुर गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि से बनी पीसीसी सड़क की हालत देख कर ऐसा लगता है कि पहली मॉनसून के बाद यह दूसरे मॉनसून की बारिश नहीं झेल सकेगी. […]

विज्ञापन

पहली बारिश में खुली निर्माण की पोल फोटो है 15 मेंकैप्सन- टूटा हुआ सड़क का दृश्य प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के कुल्हरिया पंचायत अंतर्गत सलारपुर गांव में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना की राशि से बनी पीसीसी सड़क की हालत देख कर ऐसा लगता है कि पहली मॉनसून के बाद यह दूसरे मॉनसून की बारिश नहीं झेल सकेगी. योजना एवं विकास विभाग द्वारा इस सड़क को स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के माध्यम से बनाया गया है. सलारपुर गांव के पोद्दार टोला बुदो साव के घर से रामचंद्र यादव के घर तक 400 फिट पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है. पर, सड़क के फ्लैंक में मिट्टी नहीं दिये जाने के कारण यह आधारहीन हो गयी है. इस साल की शुरुआती बारिश में ही यह गिरने के कगार पर पहुंच गयी है. यदि समय रहते फ्लैंक में मिट्टी नहीं गयी, तो इस सड़क का गिरना तय है. ऐसा होने पर न केवल इस निर्माण में लगे पांच लाख तीन हजार चार सौ की राशि बेकार चली जायेगी. विभागीय नियम के अनुसार अगले कुछ वर्षों तक किसी भी मद से पुन: सड़क निर्माण नहीं किया जा सकता है. प्रखंड में अब कम ही गांव ऐसे बचे हैं, जहां अभी भी सड़क निर्माण की आवश्यकता बनी हुई है. सलारपुर अभी भी ऐसे गांवों में शामिल है. लेकिन ऐसे सड़क के निर्माण से गांव की समस्या का समाधान नहीं हो सक रहा है. ग्रामीण जय प्रकाश यादव ने बताया कि दशकों कष्ट झेलने के बाद सड़क का निर्माण भी हुआ तो बनने के साथ ही गिरने की नौबत आ गयी. बहरहाल इस निर्माण के बाद ग्रामीणों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि सड़क बनने की खुशी व्यक्त करें कि दुख प्रकट करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन