एमडीएम का किया बहिष्कार

Published at :21 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम का किया बहिष्कार

मानसी. पूर्वी ठाठा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चैधा गांव में मंगलवार को विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ बवाल काटा. मध्याह्न भोजन में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ छात्र उग्र हो गये थे. छात्रों के अभिवावकांे ने भी विद्यालय प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की. मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य अजीत […]

विज्ञापन

मानसी. पूर्वी ठाठा अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय चैधा गांव में मंगलवार को विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाध्यापक के खिलाफ बवाल काटा. मध्याह्न भोजन में बरती जा रही अनियमितता के खिलाफ छात्र उग्र हो गये थे. छात्रों के अभिवावकांे ने भी विद्यालय प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की. मामला बिगड़ता देख मौके पर पहुंचे जिला परिषद सदस्य अजीत सरकार ने छात्रों व अविभावकों को शांत कराया. विद्यालय में अनियमितता देख कर जिला परिषद सदस्य ने भी विरोध जताया. छात्र रूपेश कुमार, विक्की कुमार, निलेश, प्रिंस, कंयम कुमारी सहित दर्जनो छात्रों ने कहा कि एक किलो आलू में ही सभी छात्रों के बीच सब्जी परोसी जाती है. भोजन गुणवर्त्ता पूर्ण नहीं रहता है. इसलिए सभी छात्रों ने एमडीएम का बहिष्कार कर दिया. मौके पर पहुंचे एमडीएम बीआरपी जवाहर सिंह ने गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं होने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन