बीएसएनएल का नेटवर्क फेल, उपभोक्ता परेशान

फोटो 17कैप्सन- बंद पड़ी एसबीआइ बाजार शाखा दो दिनों से खगडि़या में बीएसएनएल की व्यवस्था चरमरायी मोबाइल से लेकर लैंड लाइन फेललिंक फेल रहने से बैंकों के कामकाज बाधित प्रतिनिधि, खगडि़याएक ओर जहां केंद्र सरकार गांव-गांव को इंटरनेट सेवा से जोड़ने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर खगडि़या में बीएसएनएल की व्यवस्था चरमरा […]
फोटो 17कैप्सन- बंद पड़ी एसबीआइ बाजार शाखा दो दिनों से खगडि़या में बीएसएनएल की व्यवस्था चरमरायी मोबाइल से लेकर लैंड लाइन फेललिंक फेल रहने से बैंकों के कामकाज बाधित प्रतिनिधि, खगडि़याएक ओर जहां केंद्र सरकार गांव-गांव को इंटरनेट सेवा से जोड़ने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर खगडि़या में बीएसएनएल की व्यवस्था चरमरा गयी है. मोबाइल से लेकर लैंड लाइन, इंटरनेट से लेकर अन्य सेवाओं का हाल बुरा है. अब तो बीएसएनएल मतलब भाई साहब नहीं लगेगा वाला जुमला फिर इसका उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं की जुबान पर है. सोमवार से ही खगडि़या में बीएसएनएल सेवा चरमरायी हुई है. मोबाइल से लेकर लैंड लाइन से फोन नहीं लग रहा है. इंटरनेट सेवा भी ठप पड़ी है. लिहाजा बैंकों के कामकाज पर असर पड़ा है. एटीएम तक बंद पड़े हैं. मंगलवार को स्टेट बैंक की शाखा सुनसान पड़ी थी. पूछने पर पता चला कि यह सब बीएसएनएल की मेहरबानी है. एसबीआइ की सन्हौली शाखा तो मंगलवार दोपहर तक खुली ही नहीं. इसके पीछे बीएसएनएल में आयी खराबी बतायी जा रही है. वहीं कामकाज ठप रहने से लाखों के नुकसान की बात बतायी जा रही है. ग्राहक से लेकर बैंक अधिकारी परेशान रहे. परेशान लोगों के पास बीएसएनएल को कोसने के अलावा कोई चारा नहीं था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










