वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान : कैसर

Published at :20 Jul 2015 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
वैज्ञानिक तरीके से खेती करें किसान : कैसर

आयोजन. कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित खरीफ महोत्सव उमड़े किसानफोटो है 5 व 6 मेंकैप्सन- मंचासीन सांसद चौधरी महबूब अली कैसर व उपस्थित किसान.प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित खरीफ महोत्सव के दौरान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने उपस्थित किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक […]

विज्ञापन

आयोजन. कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित खरीफ महोत्सव उमड़े किसानफोटो है 5 व 6 मेंकैप्सन- मंचासीन सांसद चौधरी महबूब अली कैसर व उपस्थित किसान.प्रतिनिधि, खगडि़यास्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित खरीफ महोत्सव के दौरान सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने उपस्थित किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से खेती कर ही किसान आत्म निर्भर बन सकते हैं. किसानों को सरकार द्वारा हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित खरीफ महोत्सव का उद्घाटन स्थानीय सांसद, भाजपा जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी, लोजपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक डॉ ब्रजेन्दु ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के समन्वयक ने कहा कि आंवला भारतीय मूल का एक महत्वपूर्ण फल है. इसमें औषधीय गुण व पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. किसान इसकी खेती कर लाखों की आमदनी प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने मशरूम उत्पादन, दुधारू पशु पालन, ओल, केला, सोयावीन की खेती करने की सलाह किसानों को दी. उन्होंने खेती में मिलने वाली अनुदान की भी जानकारी दी. वहीं किसानों ने भी खेती से संबंधित समस्याओं को रखा. कृषि समन्वयक ने किसान को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन