अभिभावकों ने बेहतर सुविधा देने की मांग की

Published at :12 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
अभिभावकों ने बेहतर सुविधा देने की मांग की

नवोदय विद्यालय में अभिभावकों के साथ हुई बैठकप्रतिनिधि, चौथमप्रखंड के सोनवर्षा घाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को अभिभावकों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था पर अभिभावकों ने सवाल खड़े करते हुए निदान की मांग की. अभिभावक विनोद कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने, […]

विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में अभिभावकों के साथ हुई बैठकप्रतिनिधि, चौथमप्रखंड के सोनवर्षा घाट स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को अभिभावकों की बैठक आयोजित की गयी. इसमें विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था पर अभिभावकों ने सवाल खड़े करते हुए निदान की मांग की. अभिभावक विनोद कुमार ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मेनू के अनुसार भोजन नहीं मिलने, लाइट की समुचित व्यवस्था नहीं रहने, समय पर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं कराने आदि समस्याओं पर सवाल किया. कहा कि अस्थायी भवन में विद्यालय संचालन से सुरक्षा व्यवस्था छात्र छात्राओं को नहीं मिल पा रही है. विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य कन्हैया ने कहा कि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हर महीने बैठक होनी चाहिए थी. विगत दो वर्षों से प्रबंध समिति की बैठक नहीं हो पायी है. इसके कारण विद्यालय में लचर व्यवस्था कायम है. वहीं अभिभावक विपिन दास ने छात्रा आवास असुरक्षित होने सहित जेनेरेटर से लाइट की सुविधा 10 बजे रात तक ही मिलने की समस्या उठायी. मुरारी झा ने नवमी एवं दसवीं कक्षा में राजनीति एवं इतिहास विषय की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम से नहीं होकर हिन्दी माध्यम से कराने पर सवाल उठाया. अभिभावकों द्वारा विद्यालय व्यवस्था पर उठाये गये सवाल पर प्राचार्य वीएल मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2012 के मेनू बजट के तहत प्रत्येक छात्र के मद में 1280 रुपये का आवंटन होता है. बढ़ती महंगाई के कारण राशि के अनुरुप मेनू की व्यवस्था की जाती है. 10 बजे रात तक ही जेनेरेटर सुविधा दिये जाने का प्रावधान है. प्राचार्य ने कहा कि प्रावधान के अनुरूप विद्यालय के छात्र-छात्राओं को सुविधा दी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन