खगडि़या शतरंज टीम दरभंगा के लिए रवाना

Published at :08 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
खगडि़या शतरंज टीम दरभंगा के लिए रवाना

खगडि़या. राज्य शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खगडि़या जिले की अंडर 19 बालक बालिका वर्ग की टीम स्थानीय रेलवे जंकशन से दरभंगा के लिए रवाना हुए. जिला शतरंज संघ के सचिव विप्लब रंधीर ने बताया कि नौ से 11 जुलाई तक दरभंगा में आयोजित शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाडि़यों को रवाना किया […]

विज्ञापन

खगडि़या. राज्य शतरंज चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए खगडि़या जिले की अंडर 19 बालक बालिका वर्ग की टीम स्थानीय रेलवे जंकशन से दरभंगा के लिए रवाना हुए. जिला शतरंज संघ के सचिव विप्लब रंधीर ने बताया कि नौ से 11 जुलाई तक दरभंगा में आयोजित शतरंज चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाडि़यों को रवाना किया गया है. उन्होंने बताया कि दोनों वर्ग की टीम में काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी का भरमार है. उन्हें खिलाडि़यों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीदें है. उन्होंने खिलाडि़यों को खेल से संबंधित कई टिप्स दिये. उन्होंने खिलाडि़यों से कहा कि शतरंज के खेल में एकाग्रता बहुत जरूरी है. तभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर सकते है.टीम में चयनित खिलाड़ी अनुभव झा, मो महताब आलम, संतोष शर्मा, मो सद्धाब आलम, आदित्य राज, अमयंक, सुमित सुमन व दिव्या को शामिल किया गया है. जबकि टीम मैनेंजर अभय कुमार झा को बनाया गया. वहीं संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाडि़यों को बेहतर खेल के प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन