आइसीडीएस व पैक्स कार्यो की एसडीओ ने की समीक्षा

Published at :08 Jul 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
आइसीडीएस व पैक्स कार्यो की एसडीओ ने की समीक्षा

-लोगों ने की थी एचएम की शिकायत एसडीओ से -फर्जी हस्ताक्षर कर पोषाहार राशि की निकासी का लगाया था आरोपबेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के आइसीडीएस कार्यालय पहुंचकर एसडीओ संतोष कुमार ने जांचकर सीडीपीओ प्रीति कुमारी व कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बुधवार को पोषक क्षेत्र के लाभुक के शिकायत पर जांच को पहुंचे एसडीओ ने […]

विज्ञापन

-लोगों ने की थी एचएम की शिकायत एसडीओ से -फर्जी हस्ताक्षर कर पोषाहार राशि की निकासी का लगाया था आरोपबेलदौर. प्रखंड मुख्यालय के आइसीडीएस कार्यालय पहुंचकर एसडीओ संतोष कुमार ने जांचकर सीडीपीओ प्रीति कुमारी व कर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बुधवार को पोषक क्षेत्र के लाभुक के शिकायत पर जांच को पहुंचे एसडीओ ने सभी मामले की जांच कर सीडीपीओ से कागजात की मांग की. इसके बाद वे शिकायतों की छानबीन को लेकर ग्रामीण बैंक बेला नौवाद पहुंचे, जहां उन्होंने मामले की जांच की. ज्ञात हो कि पोषक क्षेत्र के अभिभावक ने एसडीओ से शिकायत किया था कि पोषक क्षेत्र की सेविका कमेटी के पदेन अध्यक्ष संबंधित विद्यालय के एचएम के बगैर हस्ताक्षर कराये ही फर्जी हस्ताक्षर कर पोषाहार राशि की निकासी कर रही है. जांच के दौरान एसडीओ ने कार्रवाई की बात कही. इसके बाद एसडीओ ने पिरनगरा व बेला पैक्स का निरीक्षण कर धान अधिप्राप्ति समेत किसानों को किये गये राशि भुगतान की जानकारी ली. एसडीओ ने लौटने के दौरान डुमरी घाट पर हो रहे नाव परिचालन का भी जायजा लिया व सुरक्षित नौका परिचालन को लेकर तय किये गये मानकों की जांच-पड़ताल की. वही बीडीओ रामानुज कौशिक से कूपन वितरण की अद्यतन स्थिति से अवगत होकर वितरण कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन