सात घंटे तक रही विद्युत सेवा बाधित

Published at :08 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
सात घंटे तक रही विद्युत सेवा बाधित

ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर उपभोक्ता ने किया विद्युत सेवा ठपट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण लगा रहे दो माह से विभाग का चक्कर परेशान उपभोक्ता ने किया विद्युत सेवा ठप फोटो है 19 मेंकैप्सन- धरने पर बैठे विद्युत उपभोक्ताप्रतिनिधि, मानसीप्रखंड क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के नवटोलिया गांव के विद्युत उपभोक्ताओं ने […]

विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर उपभोक्ता ने किया विद्युत सेवा ठपट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग को लेकर ग्रामीण लगा रहे दो माह से विभाग का चक्कर परेशान उपभोक्ता ने किया विद्युत सेवा ठप फोटो है 19 मेंकैप्सन- धरने पर बैठे विद्युत उपभोक्ताप्रतिनिधि, मानसीप्रखंड क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के नवटोलिया गांव के विद्युत उपभोक्ताओं ने बुधवार को ट्रांसफॉर्मर की मांग को लेकर स्थानीय पावर हाउस पहुंच कर विद्युत सेवा को ठप कर धरना पर बैठ गये. आक्रोशित ग्रामीण दो महीने से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर अविलंब बदलने की मांग कर रहे थे. बिजली आपूर्ति ठप होने से परबत्ता गोगरी जमालपुर महेशखूंट, बेलदौर, चौथम, अलौली आदि जगहों का विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहा. बिजली बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर 12 बजे से लेकर देर शाम तक विद्युत आपूर्ति ठप रही. उपभोक्ता पवन पासवान, शंभु झा, रामस्वरूप यादव, पिंटु पासवान, मोदी साह, मदन यादव, देवनारायण पासवान, सत्यनारायण पासवान सहित दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि दो महीने से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को बदलने के लिए स्थानीय कार्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक रोज चक्कर लगा रहे थे. इसके बावजूद भी विभागीय स्तर पर कोई पहल नहीं की गयी. इस संबंध में जब एसडीओ व जेइ से संपर्क करने की कोशिश की गयी तो उनका मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बताया. आठ घंटे तक विद्युत सेवा बाधित रहने के बाद विद्युत विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी एसपी सिंह ने लोगों को आश्वासन दिया और विद्युत सेवा बहाल की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन