भाजपा ने लगाया बीडीओ पर पक्षपात का आरोप

परबत्ता. प्रखंड में विधान परिषद चुनाव की राजनीति गरमा गयी है. भाजपा के जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने परबत्ता के बीडीओ डॉ कुंदन पर प्रत्याशी विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले पर कार्रवाई की मांग की है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि रविवार को बीडीओ चुनाव प्रशिक्षण के नाम पर पंचायत […]
परबत्ता. प्रखंड में विधान परिषद चुनाव की राजनीति गरमा गयी है. भाजपा के जिलाध्यक्ष रामानुज चौधरी ने परबत्ता के बीडीओ डॉ कुंदन पर प्रत्याशी विशेष के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले पर कार्रवाई की मांग की है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि रविवार को बीडीओ चुनाव प्रशिक्षण के नाम पर पंचायत प्रतिनिधियों को प्रत्याशी विशेष के नाम के सामने एक वरीयता का मत देने को कह रहे थे. श्यामपट्ट पर बताये जा रहे इस घटना का फोटो जिला पदाधिकारी को व्हाट्सएप के माध्यम से भेज दिया गया है. जिलाध्यक्ष ने बीडीओ पर कानूनी कार्रवाई करने, सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की है. कार्रवाई की मांग करने वालों में अनंत चौधरी, श्यामानंद झा, दिलीप सिंह, लक्षमण सहनी, नवल सिंह, विजय कुमार ठाकुर, पृथ्वीराज चौहान, अर्जुन शर्मा, पंकज मिश्रा समेत कई अन्य भी शामिल हंै.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










