अब शहरी क्षेत्र के भूमिहीनों को मिलेगी जमीन

Published at :06 Jul 2015 10:05 PM (IST)
विज्ञापन
अब शहरी क्षेत्र के भूमिहीनों  को मिलेगी जमीन

खगडि़या. शहरी क्षेत्र के भूमिहीन एससी, एसटी को बसने के लिए जमीन मिलेगी. भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम को पत्र लिख कर शहरी क्षेत्र में बसे भूमिहीन एससी, एसटी का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है. भूमिहीनों को डीएम की देख रेख में जमीन मुहैया करायी जायेगी. पहले शहरी क्षेत्र […]

विज्ञापन

खगडि़या. शहरी क्षेत्र के भूमिहीन एससी, एसटी को बसने के लिए जमीन मिलेगी. भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग के प्रधान सचिव ने डीएम को पत्र लिख कर शहरी क्षेत्र में बसे भूमिहीन एससी, एसटी का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है. भूमिहीनों को डीएम की देख रेख में जमीन मुहैया करायी जायेगी. पहले शहरी क्षेत्र में रहने वाले भूमिहीनों का सर्वेक्षण कराया जायेगा. सर्वेक्षण सूची का निर्माण पूरी पारदर्शिता के साथ करने को कहा गया है. भूमिहीनों का बनने वाले सर्वेक्षण सूची को सार्वजनिक करने को भी कहा गया है. ताकि गलत तरीके से लाभ पाने वाले लोगों को सूची से अलग रखा जा सके. प्रधान सचिव द्वारा लिखे पत्र मे स्पष्ट कहा गया है कि गलत जानकारी देकर लाभ पाने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. भूमिहीनों का सर्वेक्षण वार्डवार करने को कहा गया है. सर्वप्रथम शहरी क्षेत्र के बीपीएल सूची में शामिल भूमिहीनों को जमीन मुहैया करायी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन