छात्रावास चालू करने की मांग को लेकर छात्र राजद ने की बैठक

फोटो है.5 मेंकैप्सन: संबोधित करते छात्र राजद के जिलाध्यक्ष खगडि़या. जिला मुख्यालय के कोसी महाविद्यालय तथा महिला महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण नहीं किये जाने के विरोध में छात्र राजद की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता छात्र राजद के जिलाध्यक्ष रजनीकांत कुमार ने की. बैठक राजद दलित प्रकोष्ठ कार्यालय पावर हाउस सन्हौली में हुई. दलित प्रकोष्ठ […]
फोटो है.5 मेंकैप्सन: संबोधित करते छात्र राजद के जिलाध्यक्ष खगडि़या. जिला मुख्यालय के कोसी महाविद्यालय तथा महिला महाविद्यालय में छात्रावास निर्माण नहीं किये जाने के विरोध में छात्र राजद की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता छात्र राजद के जिलाध्यक्ष रजनीकांत कुमार ने की. बैठक राजद दलित प्रकोष्ठ कार्यालय पावर हाउस सन्हौली में हुई. दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अर्जुन राम, किसान सेल के प्रवक्ता नंदकिशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष दलित प्रकोष्ठ के यदुनंदन राम, नगर उपाध्यक्ष रमण कुमार, जिला महासचिव संजय यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ताओं ने नव मनोनीत छात्र राजद जिलाध्यक्ष रजनीकांत कुमार को बधाई दी. वहीं धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार, जिला महासचिव मुन्ना प्रताप राय, अलौली प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव , नौशाद आलम आदि ने भी छात्र राजद के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया .वहीं छात्र राजद के जिलाध्यक्ष ने कोसी महाविद्यालय तथा महिला महाविद्यालय के छात्रों को हो रही कठिनाई पर चर्चा की. वहीं डीएसएस के जिलाध्यक्ष ने उपस्थित छात्र के हित में संघर्ष करने के लिए तैयार रहने की अपील की.उन्होंने कहा कि विश्व विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्र के हित का ख्याल नहीं रखा जाता है. जिसके कारण छात्रों को राज्य के बाहर पढ़ाई करने में कठिनाई हो रही है. उन्होंने बताया कि कोसी महाविद्यालय में पर्याप्त प्राध्यापक नहीं है. इसके कारण कोसी महाविद्यालय के छात्रों को पढ़ाई के लिए ट्यूशन का सहारा लेना पड़ता है.उल्लेखनीय है कि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष अजीत यादव ने छात्र संगठन का विस्तार करते हुए खगडि़या छात्र राजद के जिलाध्यक्ष रजनीकांत कुमार को मनोनीत किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










