पचाठ में कोसी के कटाव से दहशत

Published at :29 Jun 2015 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
पचाठ में कोसी के कटाव से दहशत

बेलदौर: प्रखंड क्षेत्र के कोसी मुहाने पर अवस्थित बलैठा के मुनि टोला पचाठ के समीप कोसी कटाव ने लोगों को दहला दिया है. जानकारी के अनुसार नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने के कारण बीते गुरुवार की रात से ही कटाव से उक्त टोले को कोसी अपने गर्भ में समाने लगी है. कोसी कटाव […]

विज्ञापन
बेलदौर: प्रखंड क्षेत्र के कोसी मुहाने पर अवस्थित बलैठा के मुनि टोला पचाठ के समीप कोसी कटाव ने लोगों को दहला दिया है. जानकारी के अनुसार नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने के कारण बीते गुरुवार की रात से ही कटाव से उक्त टोले को कोसी अपने गर्भ में समाने लगी है.

कोसी कटाव का त्रसदी देख रहे कटाव पीड़ित कई बार पुनर्वासित होने के बाद भी कोसी के कहर से मुक्त नहीं हो पाये हंै. विदित हो कि संबंधित विभाग के अधिकारी समेत तकनीकी अभियंताओं ने उक्त स्थल का निरीक्षण कर अविलंब कटावरोधी कार्य किये जाने का भरोसा पीड़ितों को दिया था. पर, कटावरोधी कार्यो में अभिरुचि नहीं लेने के कारण पचाठ के मुनी टोला समीप हो रहे कटाव संभावित खतरे को खुले रूप से दस्तक दे रहा है. इस संदर्भ में पंसस दुर्गा सिंह, विनय सिंह, रविंद्र यादव आदि ने बताया कि बार बार कोसी कटाव की ओर वरीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया जाता है, लेकिन कार्रवाई में अधिकारी कोई अभिरुचि नहीं ले रहे हैं.

अतिशीघ्र कटावरोधी कार्य नहीं किया गया, तो पुरानी डीह इतमादी की तरह ही मुनिटोला पचाठ का भूगोल भी पंचायत के नक्शे से गायब हो जायेगा. बीते दो दिनों से लगातार हो रही मॉनसूनी बारिश ने कोसी किनारे रह रहे लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. नीचे कोसी कटाव ऊपर बारिश, ऐसे में पीड़ित परिवार जायें तो जायें कहां, यही चिंता कोसी तटबंधों पर बसे कटाव पीड़ित परिवारों को सता रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन