आइइए की बैठक में फरकिया के विकास पर चर्चा

फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक करते अर्थशास्त्री.प्रतिनिधि, खगडि़याकोसी कॉलेज रोड स्थित अर्थशास्त्री डॉ अनिल ठाकुर के आवास पर भारतीय आर्थिक परिषद (आइइए) की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के सचिव डॉ अनिल कुमार ठाकुर ने की. बैठक में फरकिया के आर्थिक विकास पर परिचर्चा हुई. सचिव श्री ठाकुर ने कहा कि विकास के जो […]
फोटो है 5 में कैप्सन : बैठक करते अर्थशास्त्री.प्रतिनिधि, खगडि़याकोसी कॉलेज रोड स्थित अर्थशास्त्री डॉ अनिल ठाकुर के आवास पर भारतीय आर्थिक परिषद (आइइए) की बैठक हुई. अध्यक्षता संघ के सचिव डॉ अनिल कुमार ठाकुर ने की. बैठक में फरकिया के आर्थिक विकास पर परिचर्चा हुई. सचिव श्री ठाकुर ने कहा कि विकास के जो मुख्य चार आयाम (शिक्षक, शिक्षार्थी, सरकारी नीति एवं पाठ्यक्रम) हैं . यहां सभी ध्वस्त हो चुके हैं. ऐसे में विकास की कल्पना करना बेमानी है. उन्होंने कहा कि यदि यहां इन चारों में सुधार लाया जाये, तो विकास संभव है. वहीं महिला कॉलेज की अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ शोभा रानी ने कहा कि विकास की संभावनाएं यहां अनंत है, संसाधन एवं शिक्षा के अभाव में विकास की गति अत्यंत धीमी है. अत: लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है. अंत में डॉ अनिल ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए फरकिया की आर्थिक स्थिति पर बिहार के आर्थिक परिषद के सम्मेलन में एक विशेष सत्र का आयोजन हो, जिसकी उन्होंने सहर्ष स्वीकृति प्रदान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










