पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित कर बीडीओ ने डिजिटल सर्वे की दी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रगणनक द्वारा जो 34 बिंदुओं पर सवाल गृह स्वामी से पूछा गया है, उसे सही भरा गया या नहीं.

विज्ञापन

बेलदौर. प्रखंड कार्यालय के आईटी भवन सभागार में सोमवार को डिजिटल सर्वे को लेकर पर्यवेक्षकों की बैठक हुयी. बैठक में बीडीओ सतीश कुमार ने जनगणना के प्रथम चरण के तहत 31 मई तक चलने वाले घर-घर डिजिटल सर्वे की तैयारी की जानकारी दी. उन्होंने डिजिटल सर्वे के दौरान 34 बिंदुओं पर चर्चा की. बैठक में नक्शा तैयार करने और डाटा की शुद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिए. बीडीओ ने पर्यवेक्षकों को बताया कि मकान गणना के लिए एप जारी किया गया है, एप को अपने-अपने मोबाइल में अपलोड करके कार्य करें, ताकि मकान गणना के दौरान कोई भी अधिकारी जांच करने के लिए जाए तो एप पर ही दिखें. कहा कि प्रगणनक द्वारा जो 34 बिंदुओं पर सवाल गृह स्वामी से पूछा गया है, उसे सही भरा गया या नहीं. एप पर जानकारी प्रवृष्टि के दौरान फार्म का कोई कॉलम छूटे ना. इसके अलावे उन्होंने प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और कार्य की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया. कार्य में किसी भी प्रकार के लापरवाही या त्रुटि बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर मास्टर ट्रेनर कृष्णदेव पासवान, सुमित कुमार, बंदे कुमार, संजीत कुमार, संजय सिंह सहित 56 पर्यवेक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर सिंह

लेखक के बारे में

By राजकिशोर सिंह

राजकिशोर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के खगड़िया कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति, राजनीति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन