रोज वर्ड एकेडमी में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह, छात्रों ने लोगों को किया जागरूक

Published by :RAJKISHORE SINGH
Published at :04 May 2026 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
रोज वर्ड एकेडमी में मनाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह, छात्रों ने लोगों को किया जागरूक

हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क पर सतर्कता बरतने का संदेश दिया

विज्ञापन

छात्रों ने नुक्कड़ नाटक कर दिया जागरूकता का संदेश खगड़िया. शहर के रोज बर्ड एकेडमी में सोमवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम सप्ताह तक चलेगा. जिसमें आम लोग सहित छात्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जायेगा. कार्यक्रम का संचालन सह मार्गदर्शन शिक्षिका स्वीटी झा ने किया. प्राचार्य रंजू सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम दिन विद्यालय के ब्लू हाउस के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग तथा सड़क पर सतर्कता बरतने का संदेश दिया. नाटक को दर्शकों द्वारा काफी सराहा गया है. नुक्कड़ नाटक में पावनी गुप्ता, माही चौधरी, अदिति कुमारी, शैली कुमारी, उन्नति, प्रतीक राज, मो. अयान, स्वप्निल पटेल, आदित्य राज तथा अर्नव कृष्ण ने भाग लिया. विद्यालय के छात्रों ने सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी ली. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण, रैली आदि का आयोजन किया जायेगा. जिससे छात्रों में जागरूकता बढ़ेगी.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

RAJKISHORE SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन