राशि वितरित नहीं करने का आरोप

खगडि़या. सदर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के दर्जन भर वार्ड पंचों ने सरपंच अनिता पटेल पर वार्ड के पंचों का दैनिक भत्ता सहित अन्य भत्ता वितरित नहीं करने का आरोप लगाया है. वार्ड पंचों ने सदर एसडीओ को आवेदन देते हुए बताया कि सदर बीडीओ द्वारा 11 अक्तूबर, 2012 को 495 पत्रांक के आलोक […]
खगडि़या. सदर प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के दर्जन भर वार्ड पंचों ने सरपंच अनिता पटेल पर वार्ड के पंचों का दैनिक भत्ता सहित अन्य भत्ता वितरित नहीं करने का आरोप लगाया है. वार्ड पंचों ने सदर एसडीओ को आवेदन देते हुए बताया कि सदर बीडीओ द्वारा 11 अक्तूबर, 2012 को 495 पत्रांक के आलोक में 66427 रुपये तथा 12 फरवरी, 2014 के पत्रांक 99 के आलोक में ग्राम कचहरी राज मथुरापुर के पंच, उपसरपंच एवं सरपंच के भत्ता, दैनिक भत्ता एवं विशेष भत्ता पंचों के बीच वितरण करने के लिए 163853 रुपये ग्राम कचहरी के खाते में भेजी गयी थी. आवेदक पंच मो सुलेमान, कृष्णा देव कुमार, दशरथ पासवान, सत्य नारायण महतो, सुनैना कमारी, निर्मला देवी, रीना कुमारी आदि ने बताया कि प्रखंड कार्यालय द्वारा ग्राम कचहरी मथुरापुर के आवंटित राशि को सरपंच अपने निजी हित के कारण पंचों के बीच उक्त राशि को वितरित नहीं कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










