प्रशासन का शांतिपूर्ण चुनाव कराने पर जोर

खगड़िया. विधान सभा चुनाव को कराने को लेकर मंगलवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अजय विनायक ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से डीएम व एसपी को निर्देश दिये. श्री विनायक ने जिले में पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की संख्या राज्य निर्वाचन आयोग को अवगत कराने का निर्देश एसपी धूरत सायली सबला राम को दिया. साथ […]
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने डीएम एवं एसपी को जिले के संवेदनशील बूथ, नक्सल प्रभावित बूथ को चिह्न्ति कर सूचना देने का निर्देश दिया है
स्थानीय निकाय चुनाव सहित आगामी विधान सभा चुनाव में मतदाता अधिक से अधिक संख्या में मतदान में भाग ले. इसके लिए बैनर, पोस्टर, नुक्कड़ नाटक के द्वारा जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है. वहीं आगामी विधान सभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निबटाने के लिए जिला मैनेजमेंट प्लान, सहित पुलिस पेट्रोलिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया है. कॉफ्रेंसिंग में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी विपिन कुमार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










