सावधानी हटी दुर्घटना घटी

प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के करना गांव के निकट सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत राष्ट्रीय उच्च पथ पर वाहनों की तेज गति का परिणाम है. तेज गति से परिचालन एक गंभीर समस्या विगत कुछ वर्षों में वाहनों का तेज व अनियंत्रित गति से परिचालन एक गंभीर समस्या बनी हुई है. अप्रशिक्षित चालक […]
प्रतिनिधि, परबत्ताप्रखंड के करना गांव के निकट सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत राष्ट्रीय उच्च पथ पर वाहनों की तेज गति का परिणाम है. तेज गति से परिचालन एक गंभीर समस्या विगत कुछ वर्षों में वाहनों का तेज व अनियंत्रित गति से परिचालन एक गंभीर समस्या बनी हुई है. अप्रशिक्षित चालक दुर्घटना की वजहआमतौर पर अप्रशिक्षित व नौसिखिया चालक कम वेतन पर मिल जाता है. इसके आलावा आमतौर पर ट्रैक्टर पर कुछ दिनों की मजदूरी के बाद उसे ड्राइवर मान लिया जाता है. ऐसे चालकों से हमेशा खतरा बना रहता है. सोमवार की घटना में पूरी सड़क खाली रहने के बावजूद दुर्घटना हो गयी. सड़क पर तेज रफ्तार का खेल प्रखंड में विगत कुछ वर्षों में सड़कों की हालत सुधरी है. इस कारण से वे गाडि़यां भी तेज चलने लगी हैं, जिन्हें तेज गति की बजाय धीमी गति से चलने के लिये बनाया गया है. चालक को संगीत सुनना पड़ जाता है महंगाआजकल आमतौर पर सभी गाडि़यों में मनोरंजन के साधन के लिये कम से कम संगीत प्रसारण यंत्र लगा रहता है. यहां तक कि ऑटो तथा ट्रैक्टर जैसे तेज आवाज के साथ चलने वाले वाहनों में भी बाजा लगा रहता है. संगीत के तेज धुन में वाहन परिचालन खतरनाक हो जाता है. इसके साथ ही मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाना एक फैशन बन गया है. ऐसी स्थिति दुर्घटनाओं को आमंत्रण देता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










