एमडीएम में कीड़ा, छात्रो ंने किया हंगामा

Published at :23 Jun 2015 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
एमडीएम में कीड़ा, छात्रो ंने किया हंगामा

पेज चार की लीड फोटो है 4 व 5 में कैप्सन : कीड़ा दिखाते छात्र व छात्राएं व फेंका गया भोजन.प्रतिनिधि, मानसीगुज्जू साह मध्य विद्यालय में मंगलवार को एमडीएम भोजन में कीड़ा होने से छात्रों ने विद्यालय प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर विरोध जताया. छात्रों द्वारा विरोध करने पर विद्यालय मंे छुट्टी दे दी गयी. इससे […]

विज्ञापन

पेज चार की लीड फोटो है 4 व 5 में कैप्सन : कीड़ा दिखाते छात्र व छात्राएं व फेंका गया भोजन.प्रतिनिधि, मानसीगुज्जू साह मध्य विद्यालय में मंगलवार को एमडीएम भोजन में कीड़ा होने से छात्रों ने विद्यालय प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर विरोध जताया. छात्रों द्वारा विरोध करने पर विद्यालय मंे छुट्टी दे दी गयी. इससे छात्रों ने और हंगामा मचाना शुरू कर दिया. छात्रों के लिए बनाये गये सोयाबिन सब्जी में कीड़ा होने से छात्रों ने खाना खाने से इंकार कर दिया. मामले को छिपाने के लिए विद्यालय प्रधान ने आनन फानन में भोजन को कूड़ेदान में फेंक दिया. शोर कर रहे छात्र दिवेश कुमार, हिमांशु कुमार, शत्रुधन कुमार, कोमल कुमारी, नंदनी कुमारी, पुजा कुमारी, ममता कुमारी, रोहित कुमार, शंकर कुमार, अमन कुमार ने बताया कि सोयाबिन सब्जी में कीड़ा था. कीड़ा होने के बावूजद भी सब्जी दिया जा रहा. जब विरोध किया तो भोजन को फेंका दिया. घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे बीडीओ मनोज कुमार अग्रवाल ने छात्रों को समझाते हुए शांत कराया. विद्यालय प्रधान को हिदायत देते हुए छात्रों के बीच स्वच्छ भोजन देने की बात कही. साथ ही छात्रों को नियमित विद्यालय आने की भी बीत कही. मौके पर पहुंचे एमडीएम बीआरपी जवाहर सिंह ने भी सब्जी में कीड़ा देख सही समान खरीदने का निर्देश दिया. मालूम हो कि परबत्ता में एमडीएम भोजन खाने से कई छात्र बीमार पड़ गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन