ePaper

जॉब नियोजन कैंप में 38 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 13 को किया गया चयनित

Updated at : 12 Sep 2024 11:39 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

जॉब नियोजन कैंप में 38 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन

खगड़िया जिला नियोजनालय द्वारा डीआरसीसी में गुरुवार को एक दिवसीय नियोजन कैंप लगाया गया. जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने बताया कि जॉब कैंप में 38 अभ्यर्थियों ने भाग लिया. जिसमें से 13 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार हुआ. उन्होंने बताया कि कैंप में निजी कंपनी एसपीएनएन बिजनेस सर्विस पाइवेट लिमिटेड द्वारा भाग लिया गया. प्रतिनिधि प्रभात रंजन द्वारा कैंप में उपस्थित अभ्यर्थियों को कंपनी में कार्य संबंधित वेतन एवं भत्ते, कार्य स्थल एवं अन्य विषयों की जानकारी विस्तृत रूप में दी गयी. कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा दिए गए 150 रिक्तियों के विरुद्ध 13 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. जॉब कैंप में कुल 38 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए. इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने बेरोजगार युवकों को कैरियर एवं रोजगार संबंधी मार्गदर्शन दिया. बताया कि नियोजन कार्यालय जिले के रोजगार इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रत्येक माह जॉब कैंप का आयोजन कराया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन