भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूकता अभियान

खगडि़या. ग्राम पंचायत बछौता में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में बछौता पंचायत के हरगली मुहल्ला में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसके तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न समस्याओं जैसे जनवितरण प्रणाली के डीलर द्वारा अधिक कीमत लेकर कम कम राशन और केरोसिन दिया जाना, किसानों […]
खगडि़या. ग्राम पंचायत बछौता में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान के तहत श्रवण कुमार वर्मा के नेतृत्व में बछौता पंचायत के हरगली मुहल्ला में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसके तहत ग्राम पंचायतों में विभिन्न समस्याओं जैसे जनवितरण प्रणाली के डीलर द्वारा अधिक कीमत लेकर कम कम राशन और केरोसिन दिया जाना, किसानों को यूरिया की उपलब्धता, आपसी विवादोें के निबटारा में भ्रष्टाचार और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में लूट आदि पर प्रकाश डाला गया. सभा को संबोधित करते हुए साकेत अहमद ने कहा कि भ्रष्टाचार का विरोध करना, जन समस्याओं का समाधान के लिए संघर्ष करना हम सभी का दायित्व होना चाहिए. इस नुक्कड़ सभा को अनिल ठाकुर, पंकज पासवान, बलराम कुमार वर्मा, पंकज कुमार, सुभाष प्रसाद कुशवाहा, किशोर दास, पवन राय, दिनेश दास, ललन पासवान, टुनटुन महतो आदि ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










