माल्यार्पण कर संतो का किया अभिनंदन

बेलदौर. अखिल भारतीय संतमत सत्संग के दूसरे दिन भी गणमान्य श्रद्धालुओं ने अपराह्नकालीन सत्संग प्रारंभ होने के पूर्व मंचासीन परम पूज्य संतो को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया. रविवार को तीन दिवसीय महाधिवेशन के दूसरे दिन आयोजन कमेटी में स्वागत मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, निगरानी समिति के अध्यक्ष उदय सिंह, पूर्व सरपंच सतीश प्रसाद सिंह, अरुण […]
बेलदौर. अखिल भारतीय संतमत सत्संग के दूसरे दिन भी गणमान्य श्रद्धालुओं ने अपराह्नकालीन सत्संग प्रारंभ होने के पूर्व मंचासीन परम पूज्य संतो को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया. रविवार को तीन दिवसीय महाधिवेशन के दूसरे दिन आयोजन कमेटी में स्वागत मंत्री प्रमोद कुमार सिंह, निगरानी समिति के अध्यक्ष उदय सिंह, पूर्व सरपंच सतीश प्रसाद सिंह, अरुण सिंह, सुशील कुमार, पंकज कुमार एवं सत्यदेव प्रसाद सिंह ने परम पूज्य स्वामी चतुरानंद जी महाराज को फुलो की माला पहनाकर अभिनंदन किया. जबकि छत्रधारी सिंह, जगदीश सिंह, दिनेश पंडित, राम उदय सिंह, उड़नदस्ता टीम के नूतन कुमार सिंह, पटेल, प्रदीप भगत, मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार सिंह, हेमंत कुमार, अवधेश सिंह एवं सकलदेव भगत ने स्वामी आध्यात्मानंद जी महाराज को माल्यार्पण कर अभिनंदन किया. वही आयोजन कमेटी के अन्य सदस्यो ने मंचासीन अन्य संतो को माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया. आयोजन कमेटी के नूतन कुमार सिंह पटेल ने बताया कि परम पूज्य संत स्वामी आध्यात्मानंद जी महाराज ने पनसलवा को दुधशलवा की संज्ञा दी. संत एवं श्रद्धालुओं की सेवा कर ग्रामवासी खुश थे. सोमवार को महाधिवेशन का भव्य समापन अपराह्न कालीन सत्संग के पश्चात की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










