नो इंट्री के बावजूद जमालपुर में हमेशा जाम

Updated at :02 Mar 2015 11:04 PM
विज्ञापन
नो इंट्री के बावजूद जमालपुर में हमेशा जाम

बाजार में नहीं हो रहा है नो इंट्री का पालनप्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल मुख्यालय का हृदय स्थल जमालपुर बाजार में जाम की समस्या से आम लोगों व बाजार के दुकानदार को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं प्रशासनिक उदासीनता के कारण जाम पर विराम नहीं लग पा रहा है. यहां तक कि जाम को लेकर […]

विज्ञापन

बाजार में नहीं हो रहा है नो इंट्री का पालनप्रतिनिधि, गोगरीअनुमंडल मुख्यालय का हृदय स्थल जमालपुर बाजार में जाम की समस्या से आम लोगों व बाजार के दुकानदार को हमेशा परेशानी का सामना करना पड़ता है. वहीं प्रशासनिक उदासीनता के कारण जाम पर विराम नहीं लग पा रहा है. यहां तक कि जाम को लेकर लागू की गयी नो इंट्री का पालन भी सही ढंग से नहीं हो पा रहा है़ जो बार बार जाम का कारण बनता है़ ज्ञात हो कि जमालपुर बाजार में जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत प्रशासन लारा सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है़ वहीं टावर चौक के पास व्यावसायिक वाहन लगाने पर भी रोक लगायी गयी है़ इसके बावजूद प्रशासनिक उदासीनता के कारण बाजार में बड़ी वाहनों का प्रवेश जारी है़ यहां तक की नो इंट्री के समय में बाजार में ट्रक आदि लगा कर सामान लोड व अनलोड की जाती है. बल्कि यात्री वाहन भी बेधड़क बाजार के रास्ते गुजर रहे हैं़, जो लोगों को जाम की समस्या को झेलने पर मजबूर कर देता है़ पूर्व में भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक पुलिस नियुक्त होने के कारण नो इंट्री का पालन किया जा रहा था. लेकिन उक्त चौक से ट्रैफिक पुलिस के हटते ही नो इंट्री का पालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है़ इधर नगर पंचायत के कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि बाजार में जाम की समस्या है, जिससे निजात दिलाने का प्रयास किया जा रहा है़ नो इंट्री में प्रवेश करने वाले वाहन मालिकों पर कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन