सात पीआरएस की अपील को डीएम ने किया खारिज

Updated at :02 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
सात पीआरएस की अपील को डीएम ने किया खारिज

खगडि़या. सेवा से बरखास्त किये गये जिले के सात पंचायत रोजगार सेवक की अपील को खारिज करते हुए डीएम ने डीडीसी के द्वारा जारी बरखास्त के आदेश को बरकरार रखा है. जबकि एक पीआरएस के सेवा को पुन: बहाल करते हुए डीएम ने डीडीसी के आदेश को रद्द कर दिया है. जानकारी के अनुसार पूर्व […]

विज्ञापन

खगडि़या. सेवा से बरखास्त किये गये जिले के सात पंचायत रोजगार सेवक की अपील को खारिज करते हुए डीएम ने डीडीसी के द्वारा जारी बरखास्त के आदेश को बरकरार रखा है. जबकि एक पीआरएस के सेवा को पुन: बहाल करते हुए डीएम ने डीडीसी के आदेश को रद्द कर दिया है. जानकारी के अनुसार पूर्व डीडीसी देवनंदन यादव ने लापरवाही के आरोप में जिले के आठ पंचायत रोजगार सेवक की सेवा समाप्त कर दी थी, जिसके बाद इन सभी पीआरएस ने डीडीसी के आदेश के विरुद्ध डीएम के सक्षम अपील दायर किया था. इधर सुनवाई करते हुए डीएम राजीव रोशन ने बरखास्त पीआरएस मदुसुदन प्रसाद को पुन: बहाल करने का जहां आदेश दिया. वहीं सात अन्य बरखास्त पीआरएस क्रमश: रिंकु कुमार, पंचम कुमार, अरुण शर्मा, दिलीप पोद्दार, केणेडी ज्ञाणेश तथा रंजीत पासवान के बरखास्त को सही बताते हुए इनके अपील को खारिज कर दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन