होली को लेकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

Updated at :02 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
होली को लेकर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति

परबत्ता. प्रखंड में होली के त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. संयुक्त आदेश में सीओ मनीष कुमार को मड़ैया थाना क्षेत्र, जेइ संजय कुमार को आलम बाजार चौक, बीडीओ डॉ कुंदन को संपूर्ण परबत्ता थानाक्षेत्र, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार सिन्हा […]

विज्ञापन

परबत्ता. प्रखंड में होली के त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. संयुक्त आदेश में सीओ मनीष कुमार को मड़ैया थाना क्षेत्र, जेइ संजय कुमार को आलम बाजार चौक, बीडीओ डॉ कुंदन को संपूर्ण परबत्ता थानाक्षेत्र, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रंजन कुमार सिन्हा को परबत्ता बाजार व आसपास, बीएओ श्रवण कुमार को रहीमपुर मोड़, सीआइ शैलेंद्र भगत को श्री रामपुर ठुठ्ठी, जेइ साकेत रंजन को वैसा विठला, विनोद कुमार प्रभाकर को मड़ैया बाजार, अवसार आलम को अगुवानी घाट, बीसीओ शकील अहमद को सलारपुर, बीएसओ प्रमोद कुमार को भरसो, अशोक कुमार सिंह को नयागांव, रामवरण सिंह को कवेला, स्वास्थ्य प्रशिक्षक विजय कुमार को माधवपुर, सीआइ राणा आश्रय प्रताप सिंह को लगार, अशोक कुमार सिंह को कन्हैयाचक, अभिताभ कुमार को मुरादपुर, बीसीओ राजीव रंजन को बंदेहरा, पारसनाथ सिंह को झंझड़ा, बीइओ अखिलेश कुमार यादव को महद्दीपुर, जेइ अरविंद कुमार मिश्रा को बलहा में दंडाधिकारी बनाया गया है. उक्त दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति पांच से सात मार्च तक के लिये किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन