किसानों की समस्या को लेकर धरना

Updated at :02 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
किसानों की समस्या को लेकर धरना

फोटो है 3 मेंकैप्सन- संबोधित करते जिलाध्यक्ष खगडि़या. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में सोमवार को बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सह मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि किसान अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहे. उन्होंने […]

विज्ञापन

फोटो है 3 मेंकैप्सन- संबोधित करते जिलाध्यक्ष खगडि़या. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के विरोध में सोमवार को बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष सह मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि किसान अपने हक व अधिकार के लिए संघर्ष के लिए तैयार रहे. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अध्यादेश के विरोध में किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसान को गुलाम बनाना चाह रही है. सभा को प्रदेश उपाध्यक्ष मोनी कुमार पासवान, जिला महासचिव वकील साहु, कोषाध्यक्ष महेश कुमार, कुंदन पासवान, उदय प्रकाश सदा, सागर कुमार, प्रवीण कुमार, अमलेश कुमार, हदीसा खातुन आदि ने संबोधित किया. वक्ताओं ने कहा कि सेज नियम के माध्यम से किसानों की उपजाऊ जमीन को अधिग्रहण कर मन मुताबिक उपयोग करना चाह रही है. वक्ताओं ने कहा कि 2020 तक पूरे देश में 27 हजार बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत आ रही हैं, जिनकी नजर किसानों की जमीन पर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन