महिलाओं को साथ ले आंदोलन करने का निर्णय

Updated at :02 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
महिलाओं को साथ ले आंदोलन करने का निर्णय

खगडि़या. राष्ट्रीय महिला बिग्रेड दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा बिग्रेड के कार्यकर्ताओं की बैठक कोसी कॉलेज के मैदान में हुई. इसकी अध्यक्षता बिग्रेड के जिलाध्यक्ष शांति देवी ने की. इसमें शराब व दुष्कर्म के खिलाफ जिले में चलाये जा रहे हल्ला बोल आंदोलन की समीक्षा की गयी. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि होली […]

विज्ञापन

खगडि़या. राष्ट्रीय महिला बिग्रेड दुर्गा दस्ता व राष्ट्रीय युवा बिग्रेड के कार्यकर्ताओं की बैठक कोसी कॉलेज के मैदान में हुई. इसकी अध्यक्षता बिग्रेड के जिलाध्यक्ष शांति देवी ने की. इसमें शराब व दुष्कर्म के खिलाफ जिले में चलाये जा रहे हल्ला बोल आंदोलन की समीक्षा की गयी. सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि होली त्योहार के बाद जिले के सभी सात प्रखंडों में सघन महिला संपर्क अभियान चला कर महिलाओं की गोलबंदी की जायेगी. साथ ही शराब बंदी कानून को लागू करने व दुष्कर्मियों पर लगाम कसने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जायेगा. हल्ला बोल आंदोलन और तीव्र किया जायेगा. हल्ला बोल अभियान समिति के अध्यक्ष लालो देवी एवं महासचिव नीरा कुमारी ने जिला प्रशासन ने अवैध शराब भट्टीयों को तुरंत ध्वस्त करने की मांग की है. बैठक में साबो देवी, रीना देवी, मीरा देवी, अनिता देवी, अंजू देवी, उषा देवी, मंती देवी आदि ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन