128 जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त

Updated at :01 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
128 जगहों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्त

खगडि़या. होली के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 128 जगहों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर ससमय योगदान करने तथा तिथि समाप्ति के पश्चात ही इन्हें प्रतिनियुक्त जगह को छोड़ने का निर्देश दिया. डीएम राजीव […]

विज्ञापन

खगडि़या. होली के दौरान जिले में शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए 128 जगहों पर दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर ससमय योगदान करने तथा तिथि समाप्ति के पश्चात ही इन्हें प्रतिनियुक्त जगह को छोड़ने का निर्देश दिया. डीएम राजीव रोशन ने प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी को प्रत्येक दिन अनुमंडल स्तर पर खैरियत प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया है. दोनों एसडीओ को अपने अपने अनुमंडल में विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए वरीय प्रभारी बनाया गया. साथ ही सभी थानाध्यक्षों को शराबियों व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को कहा गया है. होली में जिले के सभी शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. साथ ही अवैध रूप शराब बेचने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है. दोनों अनुमंडलों में एक एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. जहां दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सीओ एवं बीडीओ को भी अपने अपने प्रखंड में विधि व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन